March 22, 2026

क्राईम मीटिंग में SSP का सख्त रूख, कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर लापरवाही बरती तो जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

अल्मोड़ा। पुलिस लाईन सभागार में क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस अधिकारियों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर संवेदनशील होकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।साथ ही सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने सभी थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण, लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण करने के लिए विवेचकों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। ऑपरेशन भल छौ के तहत एकल वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस पेंशनरों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम लेकर समस्याओं के बारे में पूछकर त्वरित निस्ताकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। दिल्ली ब्लास्ट घटना के दृष्टिगत जिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंटों, संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए

एसएसपी ने कहा संदिग्धों की तलाश करने के लिए सघन चेकिंग, वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई जाए तथा संदिग्ध गतिविधियां पाई जाने पर कड़ी वैधानिक की जाए। इस दौरान महानगर व जागेश्वर धाम में पार्किंग की व्यवस्था को लेकर विचार विर्मश किया गया।विभिन्न घटनाओं में सराहनीय योगदान देने वाले एसओजी में नियुक्त हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार को पुलिस आफिसर आफ दी मंथ चुना गया। साथ ही चौहद अन्य पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए।

About The Author