हरिद्वार, 13 अप्रैल। हरिद्वार में भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. सिंह के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर दो अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पुराना रानीपुर मोड़ स्थित हेलिक हॉस्पिटल और लक्सर रोड स्थित हरिद्वार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड के लिए अधिकृत चिकित्सक की नियुक्ति नहीं पाई गई। इसके चलते दोनों केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गईं। साथ ही, मशीनों के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए उन्हें सील कर दिया गया। डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों में चिकित्सकों की उपलब्धता की जांच की जा रही है और भ्रूण लिंग जांच रोकने के लिए मुखबिर योजना को भी सक्रिय किया गया है। इस योजना के तहत सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में दी जा सकती है। निरीक्षण टीम में मनु शर्मा, रवि संदल और कुलदीप बिष्ट सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

More Stories
गाली देने वाले मासूम शर्मा पर FIR दर्ज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की मुलाकात
धामी सरकार का चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत सुरक्षा कवच