तीन मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में नौ घंटे पहले ही सूतक काल लग जाएगा। इसे लेकर मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। शहर के कई मंदिरों में इसके पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए है।
आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी और इसका समापन शाम 6:47 बजे होगा। ग्रहण 3:27 घंटे तक प्रभावी रहेगा। चूंकि चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा तो इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
ऐसे में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे तो वहीं मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा। तीन मार्च को सुबह 6:20 बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। इसके बाद चंद्रग्रहण तक सूतक काल रहेगा।

More Stories
गूगल से खोजा एयरपोर्ट का हेल्पलाइन नंबर, UPI से पांच रुपये भेजने के लिए कहा, फिर गंवा दिए डेढ़ लाख
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में की कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा, विकास कार्यों में समन्वय, समयबद्धता और जवाबदेही पर दिया जोर
होली पर SSP नवनीत सिंह ने 140 खोए मोबाइल लौटाकर बांटी खुशियां, ₹35 लाख से अधिक कीमत के फोन बरामद