क्रिसमस और नए साल के लिए यातायात प्लान जारी, गूगल मैप पर भी रूट डायवर्जन अपडेट करवाएगी पुलिस
क्रिसमस और न्यू इयर के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। 30 दिसंबर से एक जनवरी तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। पुलिस गूगल मैप पर भी रूट डायवर्जन अपडेट करवाएगी।
20 दिसंबर से एक जनवरी तक अलग-अलग दिन के लिए यातायात प्लान जारी कर दिया है। इसमें कई जगह पार्किंग बनाई गई है तो अलग-अलग जगहों से आने वाले वाहनों रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। पहले 20-21 दिसंबर को वीकेंड फिर 24 से 29 दिसंबर तक विंटर कॉर्निवल, 25 को क्रिसमस और फिर नए साल का जश्न होगा। ऐसे में पुलिस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है
ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर घुड़सवार पुलिस तैनात होगी। इसके साथ ही सीसीटीवी से यातायात व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। नो पार्किंग जोन और अनावश्यक मार्गों पर खड़े वाहनों को क्रेन उठाएगी। इसके अलावा 30 दिसंबर से एक
जनवरी तक शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित
रहेंगे। इसके अलावा पुलिस मसूरी आने जाने के
लिए गूगल मैप पर शहरी क्षेत्र के अंदर के मार्गों
के रूट और बदलते हुए बाहरी मार्गों को अपडेट
कराएगीनयहां देखिए…
दून शहर से मसूरी के लिए प्लान-दिल्ली से सहारनपुर होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटक
आशारोड़ी से आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सैंट ज्यूइस चौक, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट तिराहा, अनारवाला तिराहा, जोहड़ी गांव, मसूरी रोड, कुठाल गेट से मसूरी जाएंगे।
– दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश से आने वाले पर्यटक (प्लान-ए) हरिद्वार-ऋषिकेश से
हर्रावाला, मोहकमपुर फ्लाईओवर, जोगीवाला, पुलिस नंबर छह, रिंग रोड, लाडपुर तिराहा, सहस्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक, साई मंदिर तिराहा, मसूरी डायवर्जन से
जाएंगे।
(प्लान-बी) हरिद्वार-नेपाली फार्म तिराहा, भानियावाला तिराहा, एयरपोर्ट तिराहा, थानो
रोड, महाराणा प्रताप चौक, लाडपुर तिराहा, सहस्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक, साई मंदिर तिराहा, मसूरी डायवर्जनन, कुठालगेट से मसूरी भेजा जाएगा।
-मसूरी से दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की, ऋषिकेश, विकासनगर जाने वाले मसूरी, कुठाल गेट,
ओल्ड राजपुर रोड, राजपुर, साई मंदिर, किरशाली चौक, आईटी पार्क, तपोवन बाईपास रोड, नालापानी चौक, तपोवन गेट, लाडपुर तिराहा, पुलिस नंबर छह, जोगीवाला से ऋषिकेश, हरिद्वार और आईएसबीटी की ओर
जा सकेंगे।
मसूरी में ये रहेगा प्लान
– मसूरी स्थित टिहरी बस अड्डे से दून की ओर आने वाले वाहनों को मसूरी स्थित सिविल अस्पताल की ओर भेजा जाएगा।
– लंढौर में रात्रि प्रवास करने वाले यात्रियों के वाहन एमडीडीए पार्किंग में पार्क किए जाएंगे और दून की ओर जाने वाले वाहनों को मसूरी
स्थित नगर पालिका कार्यालय से होते हुए मसूरी स्थित पिक्चर पैलेस बस अड्डे की ओर डायवर्ट
किया जाएगा।
– मसूरी लाइब्रेरी से पिक्चर पैलेस की ओर जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौक से कैमर बैंक
रोड की ओर डायवर्ट कर ग्रीन चौक कुलडी बाजार होते हुए पिक्चर पैलेस बैरियर से भेजा
जाएगा।
– मसूरी से दून जाने वाले वाहनों को किंग ग्रेग
से होते हुए जेपी बैंड से बालोंगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से दून भेजा
जाएगा।
– मसूरी पिक्चर पैलेस की ओर से दून जाने वाले वाहनों को बड़ा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए बालोंगंज की ओर से दून भेजा
जाएगा।
– लाइब्रेरी चौक मसूरी पर यातायात दबाव होने

More Stories
धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को साधा, कांग्रेस की रणनीति में लगाई सेंध
बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित