DCR टिहरी गढ़वाल से सूचना प्राप्त हुई कि तीनधारा सैनिक होटल के पास एक पिकअप लोडिंग वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है, जिसमें संभावित रूप से 03 व्यक्ति सवार बताए जा रहे हैं।
उक्त सूचना मिलते ही SI श्री सावर सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर रेस्क्यू टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन नदी में गिर चुका है और दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके दृष्टिगत पोस्ट ढालवाला से एक SI श्री दीपक जोशी के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई
घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीमों द्वारा मौके पर राफ्ट व डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

More Stories
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया आमवाला तरला आवासीय योजना का निरीक्षण, ईडब्ल्यूएस भवनों का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून