February 23, 2026

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट मामले में BJP विधायक उमेश शर्मा काउ का फूंका पुतला, आंदोलन की दी चेतावनी

रामनगर: शिक्षा निदेशालय में डायरेक्टर से मारपीट मामले में यूथ कांग्रेस ने लखनपुर चुंगी में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर भाजपा सरकार व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौड़ियाल के कार्यालय में भाजपा विधायक उमेश शर्मा काउ एवं उनके समर्थकों द्वारा अभद्रता करने के साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ की गई तथा शिक्षा निदेशक के साथ मारपीट की गई। यह घटना पूरी तरह निंदनीय है तथा शिक्षकों का अपमान है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भाजपा के विधायक शिक्षकों के साथ ही मारपीट पर उतारू है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले में सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के साथ ही भाजपा विधायक से प्रदेश की जनता एवं शिक्षकों से माफी मांगने की मांग की है। कहा कि अगर आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

About The Author