नरेंद्रनगर, टिहरी
नरेंद्रनगर में चल रहे 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में कल रात जमकर हंगामा हो गया। मेला संरक्षक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को मंच पर ही जमकर डांट लगा दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तस्वीरें 19 अक्टूबर की रात की हैं, जब मेले की सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी परफॉर्म करने पहुंचे थे। मंच पर स्टार लाइटिंग के बीच परफॉर्मेंस शुरू होने ही वाली थी कि अचानक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर आए और माइक लेकर दलेर मेहंदी को फटकारना शुरू कर दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि मंत्री कह रहे हैं – जब बोल ही नहीं सकते तो गाओगे कैसे? ये कुंजापुरी मेला है, कोई प्राइवेट शो नहीं। इस दौरान दलेर मेहंदी चुपचाप खड़े रहे और आयोजक बीच-बचाव करते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि सिंगर नशे में थे और साफ बोल नहीं पा रहे थे, इसी से मंत्री नाराज हो गए। हालांकि इस पर अभी तक मंत्री या सिंगर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान
शोरूम में स्कूटी ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर ठग को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार