वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 24/08/2026 को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में पुलिस तथा एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई साथ ही सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत व्यक्तियों के सत्यापन न कराने पर 03 स्पा सेंटरों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 30 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया।

More Stories
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर रात्रि में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान