थाना रायपुर*
*एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पड़ी भारी*
*सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी
सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा करने वाले 05 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
दिनांक- 28/29-09-26 की देर रात्रि थाना रायपुर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई मालदेवता क्षेत्र में कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर जोर-जोर से शोर शराबा करते हुए आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि किसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया, जिस कारण दोनो ही पक्ष आपस मे लडाई-झगडे पर उतारू हो गये।
मौके पर दोनो पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ गाली गलौच व धक्का मुक्की करने लगे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति*
01- सक्षम खत्री पुत्र सतेन्द्र सिंह निवासी अपर नेहरूग्राम, रिंग रोड, देहरादून, उम्र 25 वर्ष
02- रिशू पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी अपर तुनवाला, रायपुर, उम्र- 24 वर्ष
03- हर्ष जितलवान पुत्र अजय सिंह निवासी साकेत कालोनी कण्डोली, रायपुर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष,
04- देव सिंह रावत पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी एम0डी0डी0ए0 कॉलोनी, डालनवाला, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष,
05- ध्रुव तोमर पुत्र प्रताप सिंह निवासी अमन विहार रायपुर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

More Stories
वोट चोरी पर भाजपा ने दिखाया आईना: कांग्रेस का चुनावी मैच फिक्सिंग’ का पुराना इतिहास
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
अवैध मादक पदार्थो के साथ महिला नशा तस्कर सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार