September 21, 2026

यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आई थी महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु, अचानक हार्ट अटैक से मौत

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

 

यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आई महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान मीनाक्षी रविंद्र मुलय (50) पत्नी रविंद्र मुलय निवासी अहमदनगर के रूप में हुई है।

महिला खरादी के पास होटल में रुकी थी। आज सुबह हृदय की रुकने से महिला की मौत हो गई। एसओ दीपक कठैत ने उक्त घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी।

About The Author