November 9, 2026

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंदिरों के सौन्दर्यीकरण, सड़क निर्माण, ब्यू प्वांइट, मिनी स्टेडियम निर्माण, हैण्डपम्प, खेल मैदान के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के मरम्मत कार्यों के लिए ₹14.68 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत चौमेल पुलहिंडोला में मिनी स्टेडियम तथा मूलाकोट पार्टी, ईजड़ा में खेल मैदान के निर्माण किये जाने हेतु ₹1.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सीसी मार्ग एवं इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण हेतु ₹2.49 करोड, जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत लीती से मां होकरा मंदिर तक ट्रैक रूट एवं व्यू प्वाइंट के निर्माण हेतु ₹88.79 लाख तथा जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वन विभाग थानों रेंज के अंतर्गत अरले वाली जॉलीग्रांट सैंज चौकी से जुड्डी गांव होते हुए कालूवाला को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किये जाने हेतु ₹98.75 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।नक्शे देखें

 

 

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड जजेस एसोसिएशन के बेनवोलेट फंड हेतु ₹2.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.00 करोड़ की धनराशि जारी किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 300 हैंडपंप स्थापित किए जाने हेतु ₹86.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा टिहरी जनपद के विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अंतर्गत मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्य हेतु ₹39.84 लाख की स्वीकृति तथा नई टिहरी में बौराड़ी स्थित नवदुर्गा मंदिर की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण किये जाने हेतु ₹2.98 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.00 करोड़ की धनराशि जारी किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत हुण्डेश्वर महादेव मंदिर में ध्यान केंद्रों के निर्माण हेतु ₹82.62 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्र्रदान किया गया है।

About The Author

You may have missed