लाडली मामले में उत्तराखंड सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है। जनाक्रोश के बाद उठाए गए इस कदम की पैरवी के लिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को नियुक्त किया गया है ताकि बच्ची को सर्वोच्च स्तर पर न्याय मिल सके।
आखिरकार पूरे प्रदेश में भड़के जनआक्रोश के बाद लाडली के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल हुई है। सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। पिथौरागढ़ के डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को ही पुनर्विचार याचिका दाखिल हो चुकी है। इस याचिका का प्रारूपण एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र आर्या ने सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल किया। इस मामले की पैरवी के लिए उत्तराखंड सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि सर्वोच्च स्तर पर नन्हीं परी को न्याय मिल सके।

More Stories
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;4 जन सेवा केंद्र किए गए सील
विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा पंडाल, बिहार से आए भोजपुरी कलाकारों के भजन “बाबा विश्वकर्मा करिहें बेड़ा पार” ने मन मोहा
देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात