नई दिल्ली में सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत सरकार के केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी से भेंट की और उन्हें दीपोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सांसद त्रिवेन्द्र ने देवभूमि उत्तराखंड के पर्वतीय अंचलों की महिला स्वयंसहायता समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद भेंट किए। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘नारी शक्ति’ के संकल्प को धरातल पर सशक्त रूप से उतारने का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा बनाए गए ये उत्पाद न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम हैं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय संसाधनों के सम्मान का प्रतीक भी हैं। सांसद ने इसे आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत उदाहरण बताया।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक राजनीतिक, विकासात्मक एवं सामाजिक विषयों पर भी सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।

More Stories
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि
ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव, जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश