मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी भ्रमण के दौरान हल्द्वानी के एक चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम से मुलाकात की ।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय पहुंचकर विधायक श्री फकीर राम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को विधायक श्री फकीर राम के उत्तम उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

More Stories
STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा
पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर टिप्पणी को लेकर सीएम धामी का राहुल गांधी पर हमला
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर