पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर टिप्पणी को लेकर सीएम धामी का राहुल गांधी पर हमला
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और उस पर राहुल गांधी के हंसने को लेकर उन्हें निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि मां राजनीति का विषय नहीं होती और मां का अपमान किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
सीएम धामी ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माताजी को लेकर कही गई अमर्यादित बात पर हंसना राजनीतिक संस्कारों को उजागर करता है। उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि राजनीतिक विरोध में मर्यादा की सीमाएं लांघना न लोकतंत्र है, न सेवा और न ही संस्कार।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की मातृशक्ति सब देख रही है और ऐसी असंवेदनशीलता तथा उपहास स्वीकार्य नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले भी धामी राहुल गांधी और कांग्रेस पर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर निशाना साधते रहे हैं

More Stories
STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन* *सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई