प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य, निर्देश जारी
प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण कराने के संबंध में निदेशक एससीईआरटी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रदेश के सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण बंदना गर्ब्याल ने इस संंबंध में निर्देश जारी किया है। अपर निदेशकों एवं सभी सीईओ को जारी निर्देश में कहा गया है कि हर जिले में सभी शिक्षकों का परीक्षा पे चर्चा पोर्टल पर पंजीकरण होना चाहिए।
स्कूल स्तर पर अभियान के माध्यम से अभिभावकों का पंजीकरण भी किया जाए। सभी जिलों को तीनों श्रेणियों छात्र, शिक्षक और अभिभावक में किसी भी स्थिति में निर्धारित लक्ष्य का 60 प्रतिशत से अधिक पंजीकरण अनिवार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी

More Stories
पीएम मोदी की स्वर्गीय मां पर टिप्पणी को लेकर सीएम धामी का राहुल गांधी पर हमला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा