कैंपटी से करीब छह किलोमीटर दूर कांडीखाल के पास एक कार करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली। वहीं, कार चालक का शव भी मिला।
कैंपटी-युमना पुल सड़क पर कांडीखाल के समीप एक कार के दुर्घटना ग्रस्त होने से कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भिजवाया।
कैंपटी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:35 बजे कैंपटी थाने को सूचना मिली कि कैंपटी से करीब छह किलोमीटर दूर कांडीखाल के पास एक कार करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी है। सूचना पर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सनी (35) निवासी कांधला शामली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष रावत ने बताया पूछताछ में कार स्वामी पीयूष जैन ने बताया कि सनी कार चालक था। शनिवार रात को कार चालक सहित सभी छह लोग कैंपटी में एक होटल में रुके थे। चालक सनी खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे कार में सोने चला गया। बताया कि रात एक बजे तक कार होटल के बाहर ही खड़ी थी। सुबह सात बजे कार होटल के बाहर नहीं दिखाई दी। जिसके बाद चालक और कार की आसपास खोजबीन की गई,लेकिन कार कई दिखाई नहीं दी। साथ आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।

More Stories
धामी कैबिनेट विस्तार: खजान दास को प्रतिनिधित्व देकर दलित वोट बैंक को साधा, कांग्रेस की रणनीति में लगाई सेंध
बारिश फिर ठंड ले आई; मैदान से पहाड़ तक जमकर बरसे मेघ, 11 डिग्री गिरा दून का तापमान
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित