नागदेव रेंज के रतकोटी गांव में सोबती देवी घास लेने गई थी। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
पौड़ी में पाबौ के रतकोटी गांव में घास काटने गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले में महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान बने हैं। महिला को पाबौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, नागदेव रेंज के रतकोटी गांव में गुलदार ने घास लेने गई सोबती देवी(54) पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। रेंजर दिनेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डाॅ.पंकज सिंह ने बताया कि महिला के दोनो कंधों पर घाव के निशान हैं। महिला के कंधे पर दर्द होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

More Stories
देहरादून भारी बारिश की चेतावनी पर जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, जनपद में आज 5 अगस्त को स्कूल बंद रखने का लिया गया निर्णय
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ