देहरादून के गांधीग्राम क्षेत्र में बुधवार शाम फलों की बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा शुरू हो गया, जिससे मौके पर दोनों समुदायों के लोग भी इकट्ठा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
सूचना मिलने पर लक्ष्मण चौक चौकी और कोतवाली नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और मामले की जांच जारी है।

More Stories
वर्ष 2024 के हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
पुलिस विभाग मे बम्पर तबादले, 01 सहायक पुलिस अधीक्षक सहित 13 पुलिस उपाधीक्षकों को मिली नई तैनाती
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी,जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर