April 7, 2026

डीएम ने खुद गांव पहुंचकर लिया विकास कार्यों का जायजा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह विकास कार्यों की जमीनी हकीकत व ग्रामीणों की समस्याओं को जानने के लिए लगातार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में डीएम मंगलवार को नगर से लगे बल्टा गांव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गांव में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम के गांव पहुंचने पर ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से समस्याओं के निदान की मांग उठाई। डीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक घर तक स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए

जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सब्जी उत्पादन की गतिविधियों की भी जानकारी ली और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए उन्होंने जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए सूअर रोधी दीवार का आगणन भी बनाने के निर्देश दिए।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए, जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

About The Author