देहरादून 18 अप्रैल। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट ने महिला आरक्षण बिल जैसे ऐतिहासिक और देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर विपक्षी रवैए को अत्यंत निराशाजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है। कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब देश की महिलाओं को सशक्त बनाने का अवसर सामने था, तब विपक्षी दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों को प्राथमिकता दी और इस ऐतिहासिक पहल को बाधित करने का प्रयास किया।
आज देश की महिलाएं समझ चुकी हैं कि कौन उनके अधिकारों के साथ खड़ा है और कौन केवल राजनीति कर रहा है। भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाए गए हैं, लेकिन विपक्ष ने हर बार बाधा डालने का काम किया है।
महिला आरक्षण बिल का विरोध या उसमें अनावश्यक अड़चनें डालना सीधे-सीधे देश की महिलाओं के सपनों और उनके अधिकारों के खिलाफ है। विपक्ष को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए और देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा, पार्टी की महिला मोर्चा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। वहीं महिला आरक्षण को लेकर विपक्षी साजिशों का पर्दाफाश जनता के सामने करेगी।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह