दिनांक 20 अप्रैल 2026 को समय लगभग 17:50 बजे थाना मोरी से SDRF पोस्ट मोरी को सूचना प्राप्त हुई कि जखोल से आगे सिरगा रोड (पाव, सिरगा मोटर मार्ग) पर एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का पांव फिसलने के कारण वह लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।
टीम द्वारा कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू करते हुए कड़ी मशक्कत कर उक्त व्यक्ति के शव को खाई से बाहर निकालकर रोड हेड तक लाया गया। शव को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान खेम चंद (उम्र 41 वर्ष), निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

More Stories
आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की कार्यकारिणी घोषित हुई
देहरादून में कल भी स्कूल रहेंगे बंद, ये हैं असली आदेश
देहरादून भारी बारिश की चेतावनी पर जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, जनपद में आज 5 अगस्त को स्कूल बंद रखने का लिया गया निर्णय