रुद्रपुर में ऑनलाइन रिचार्ज समस्या के समाधान के लिए कस्टमर केयर नंबर तलाशना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया जहां साइबर ठगों ने खुद को जियो अधिकारी बताकर 1.99 लाख रुपये ठग लिए।
रुद्रपुर में रिचार्ज फेल होने पर कस्टमर केयर का नंबर तलाशना एक शिक्षिका को महंगा पड़ गया। खुद को जियो अधिकारी बताकर साइबर ठगों ने 1.99 लाख की ठगी कर ली। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आडूर जिला पथानमथिट्टा, केरल निवासी एक महिला ने बताया कि वर्तमान वह रुद्रपुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल की अध्यापिका है। बीते 15 अप्रैल को उन्होंने अपने मोबाइल नंबर पर जियो एप के माध्यम से 899 रुपये का तीन माह का रिचार्ज कराया था जो सफल नहीं हुआ। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने गूगल पर जियो कस्टमर केयर नंबर खोजा। इसी दौरान 18 अप्रैल की रात करीब आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया और खुद को जियो हेड ऑफिस का अधिकारी बताया। ठग ने भरोसा दिलाया कि वह रिचार्ज समस्या का समाधान कर देगा और फोन की कुछ सेटिंग्स बताईं। उसके झांसे में आकर शिक्षिका ने गूगल पे में जाकर पिन डाला। इसके तुरंत बाद उनके इंडियन बैंक खाते से दो बार में 99 हजार और एक लाख रुपये कट गए। ठगी का एहसास होते ही शिक्षिका ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी कर ली है।

More Stories
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा मे 24 उप खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती दी गई है
वोट चोरी पर भाजपा ने दिखाया आईना: कांग्रेस का चुनावी मैच फिक्सिंग’ का पुराना इतिहास
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री