पशुलोक बैराज से SDRF ने बरामद किया 07 दिन पूर्व डूबे व्यक्ति का शव*
*ऋषिकेश/मुनिकीरेती:*
दिनांक 24 अप्रैल 2026 को समय लगभग 17:15 बजे, गौरव कुमार (उम्र 44 वर्ष), पुत्र श्री राम बिलास, निवासी वाल्मीकि बस्ती, मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल), दर्शन महाविद्यालय के पास गंगा नदी में डूब गए थे। सूचना प्राप्त होने के बाद से ही SDRF टीम और जल पुलिस द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
आज दिनांक 01 मई 2026 को कंट्रोल रूम पौड़ी गढ़वाल द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। टीम ने अथक प्रयासों के बाद शव को बैराज से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त गौरव कुमार के रूप में की गई। SDRF टीम द्वारा शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

More Stories
देहरादून भारी बारिश की चेतावनी पर जिला प्रशासन का बड़ा निर्णय, जनपद में आज 5 अगस्त को स्कूल बंद रखने का लिया गया निर्णय
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ