दिनांक 05 मई 2026 को ड्यूटी के दौरान SDRF टीम द्वारा कुल 04 बुजुर्ग एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगमता से मंदिर दर्शन करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिससे उनकी यात्रा को सहज एवं सुविधाजनक बनाया जा सका।
इसी क्रम में, दर्शन हेतु कतार में खड़ी एक श्रद्धालु श्रीमती पुष्पा देवी (पत्नी श्री लक्ष्मण, निवासी जनपद महाराजगंज, उत्तर प्रदेश) अचानक अस्वस्थ होकर बेहोश हो गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल ‘कंडी’ के माध्यम से निकटतम चिकित्सालय पहुंचाया गया।
चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के उपरांत श्रद्धालु की स्थिति अब सामान्य है। SDRF की इस त्वरित प्रतिक्रिया एवं मानवीय संवेदनशीलता की श्रद्धालु के परिजनों द्वारा सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया गया।
SDRF उत्तराखंड द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सहायता एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण तत्परता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन किया जा रहा है।

More Stories
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, किराये के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का किया पर्दाफाश
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा मे 24 उप खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती दी गई है
वोट चोरी पर भाजपा ने दिखाया आईना: कांग्रेस का चुनावी मैच फिक्सिंग’ का पुराना इतिहास