देहरादून 5 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद कल से गढ़वाल में तीन दिवसीय संगठनिक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी प्रशिक्षण वर्ग के साथ जिला पदाधिकारी बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
अपने इस दौरे की शरुआत में वह कल 6 मई को पौड़ी में घुड़दौड़ी में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। जिसके उपरांत वह रुद्रप्रयाग पार्टी कार्यालय में जिला कार्यसमिति और पार्टी पदाधिकारी बैठक को संबोधित करेंगे। चमोली रात्रि प्रवास के बाद वे 7 मई को कर्णप्रयाग में चमोली जिला कार्यसमिति एवं पदाधिकारी बैठक में प्रतिभाग करेंगे। 8 मई को प्रदेश अध्यक्ष चमोली से देहरादून, कार्यकताओं से मुलाकात करते हुए वापिस आयेंगे।

More Stories
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, किराये के कमरे में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का किया पर्दाफाश
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा मे 24 उप खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती दी गई है
वोट चोरी पर भाजपा ने दिखाया आईना: कांग्रेस का चुनावी मैच फिक्सिंग’ का पुराना इतिहास