अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को एक दिवसीय जिले के भ्रमण पर रहे। सीएम ने सोबन सिंह जीना विवि के नवीन प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने जिले को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देते हुए करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। कहा कि सरकार जनसेवा एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, कुलपति एसएसजे विवि सतपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी चंद्रशेखर घोडके सहित कई जनप्रतिनिधि, विवि प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
इन योजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कुल 138.092 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिनमें 112.113 करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण एवं 25.979 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
सीएम ने तहसील रानीखेत में क्षतिग्रस्त आवास एवं कांफ्रेन्स हॉल निर्माण कार्य लागत 4.141 करोड़
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक अल्मोड़ा में बाउण्ड्रीवाल लागत 3.833 करोड
अल्मोड़ा में भैरव मन्दिर अन्तर्गत पार्किंग का निर्माण कार्य लागत 2.867 करोड़
जीआईसी अल्मोड़ा में बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण कार्य लागत 4.850 करोड़
केएमओयू बस स्टैण्ड में बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण कार्य लागत 3.295 करोड़
चचरोटी-खटलगॉव-दीपामाई ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना लागत 9.919 करोड़
बदनगढ़ भौनडांडा ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना लागत 14.265 करोड़
शीतलाखेत-कठपुड़िया-दौलाघट मोटर मार्ग का सुधारीकरण लागत 10.081 करोड़
सोनी-तिलालीखेत मोटर मार्ग सुधारीकरण लागत 5.286 करोड़
रानीखेत-बुचड़ी-पन्त कोटुली से गगास मोटर मार्ग का सुधारीकरण लागत 9.946 करोड़
राजकीय कन्या इण्टर कालेज सारकोट लागत 1.346 करोड़
चौखुटिया में कुथलाड़ नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य लागत 2.933 करोड़
विकासखण्ड स्याल्दे में ग्राम सियानगर, स्याल्दे बाजार एवं विनोद नदी से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य लागत 6.749 करोड़
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लमगड़ा में ट्रान्जिट हॉस्टल का निर्माण कार्य लागत 1.980 करोड़
जागेश्वर में चायखान-थुवासिमल मोटर मार्ग के डामरीकरण व अन्य कार्य लागत 1.784 करोड़
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का निर्माण कार्य लागत 25.226 करोड़
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास के अतिरिक्त निर्माण कार्य लागत 3.612 करोड़
इन योजनाओं का किया का शिलान्यास
गोविन्दपुर, दौलाघट में बैराज निर्माण कार्य लागत 2.058 करोड़
दन्या बाजार में स्थित सैम देवता मन्दिर के सौन्दर्यीकरण का कार्य लागत 1.842 करोड़
विधानसभा चौखुटिया में राइंका महाकालेश्वर में 04 कक्षा-कक्षों का निर्माण कार्य लागत 1 करोड़
एनटीडी-कफड़खान-धौलछीना एमडीआर मोटर मार्ग के सुधारीकरण/डामरीकरण का कार्य लागत 8.403 करोड़
विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत मजखाली दिगोटी से मजेठी मोटर मार्ग में डामरीकरण का कार्य लागत 2.165 करोड़
अल्मोड़ा-खूॅट मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुधारीकरण/डामरीकरण का कार्य लागत 1.161 करोड़
विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के अन्तर्गत मोरनौला-जैंती मोटर मार्ग का डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य लागत 4.263 करोड़
विकासखण्ड लमगड़ा के अन्तर्गत पेटशाल-बमनस्वाल से कपकोट मोटर मार्ग के मरम्मत के लिए वन टाईम मेन्टेनेन्स का कार्य लागत 3.096 करोड़
विकासखण्ड लगमड़ा अन्तर्गत थुवासिमल-बिनौला से कुंज-आरा-लोहाना मोटर मार्ग का वन टाईम मेन्टेनेन्स का कार्य लागत 1.992 करोड़

More Stories
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित, कांग्रेसियों में भारी उत्साह
राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले गरमाई सियासत, CM धामी ने कसा तीखा तंज, कांग्रेस का जोरदार पलटवार
कागजी दावों के बीच सुलगता पहाड़, वनाग्नि की चपेट में आने से महिला की मौत