युवा वर्ग अक्सर नशा तस्करो का सॉफ्ट टारगेट रहता है, युवाओं के भविष्य से किसी को भी खिलवाड़ नही करने देंगे, नशा तस्करी के सभी तरीको पर दून पुलिस की सतर्क दृष्टि है, मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों का केवल एक ही ठिकाना है और वो है जेल :- एसएसपी देहरादून*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि* के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक – 03/06/2026 को पुलिस टीम द्वारा जोहड़ी रोड पर स्थित पुरानी मजार के पास दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त जावेद आलम पुत्र मुस्तफा निवासी रहमत कॉलोनी बरला रोड देवबंद थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 37 वर्ष को 11.77 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 8/21/27/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त जावेद आलम द्वारा बताया गया कि वह उक्त मादक पदार्थो को विशेष कर शहर में आयोजित होने वाली बड़ी पार्टी व कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सप्लाई करता है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसे कोकीन जॉन उर्फ जोसेफ नाम के व्यक्ति, जो कि दिल्ली में रहता है, के द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।
अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्त जॉन उर्फ जोसेफ को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मालवीय नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण :-*
गिरफ्तार अभियुक्त जॉन उर्फ जोसेफ द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसने अपनी पहचान को छुपाने के लिए कई नाम रखे हुए हैं। वह मूल रूप से REPUBLIC OF COTE D IVOIRE (AFRICA) का मूल निवासी है तथा पिछले दो वर्ष से दिल्ली में मालवीय नगर में रह रहा है।
कोकीन से होने वाली मोटी कमाई के कारण वह दिल्ली से कोकीन की सप्लाई अपने पैडलरों के माध्यम से देश के विभिन्न स्थानों में करता है। कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा अपने एक पेडलर जावेद आलम को कोकीन बेची गई थी तथा देहरादून में आयोजित होने वाली पार्टियों व कॉलेज के युवा छात्र-छात्राओं को सप्लाई करने हेतु बताया गया था। जावेद आलम के माध्यम से वह पूर्व में भी देहरादून व उसके आसपास के शहरों में कोकीन की सप्लाई कर चुका है।
अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अभियुक्त के पासपोर्ट व वीजा के दिसंबर 2025 में खत्म होने तथा उसके बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के अवैध रूप से दिल्ली में रहने की जानकारी भी पुलिस टीम को प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त :-*
JOHN उर्फ JOSEPH उर्फ़ MORIS उर्फ ND BROTHER S/O N GUESSAN R/O VAAFLA SP BOUAFLE IVOIRIENNE REPUBLIC OF COTE D IVOIRE, उम्र- 30 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ०नि० सूरज कंडारी, चौकी प्रभारी जाखन
3- अ०उ०नि० कीर्ती लाल
4- कां० सोनी कुमार
5- कां० सौरभ रावत
6- कां० कुलदीप सिंह
7- कां० मुस्तकीम

More Stories
सतलुज जल विद्युत परियोजना नैटवाड मोरी परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने DM आर्य के साथ की बैठक
शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
मूसापानी क्षेत्र में ट्रक दुर्घटना, SDRF ने चलाया संयुक्त राहत एवं बचाव अभियान