July 1, 2026

नियमों का उल्लंघन करने वाले हॉस्टल संचालकों व मकान मालिकों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश हेतु सत्यापन अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों के नियमित रूप से सत्यापन करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनाँक 30/06/2026 को सेलाकुई पुलिस द्वारा अलग अलग टीमे बनाकर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित हॉस्टलों व होम स्टे तथा मकानों में निवासरत बाहरी छात्रों, ब्यक्तियों एवं किरायेदोरों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी छात्रों , ब्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध ब्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा अपने यहाँ निवासरत किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 13 हॉस्टल संचालकों/मकान मालिकों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 1,30,000/- रूपये का जुर्माना किया गया।

About The Author