दिनांक- 29-06-2026 को वादी महंत दिगम्बर रघुवीर गिरि वीरभद्र मन्दिर ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर एक लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त सूरज कश्यप द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुराने विवाद के चलते उनके गुरुभाई काशीगिरि महाराज (शिष्य निरंजनदेव) वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश देहरादून के ऊपर लोहे की रॉड एवं धारदार हथियारों जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रुप से घायल कर दिया, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0- 259/2026 धारा 118(2), 191(3) एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता एवं सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा आज दिनांक: 30-06-26 को घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त सूरज कश्यप को मुखबिर की सूचना पर आईडीपीएल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त साधु बाबा के साथ चले आ रहे पुराने विवाद के चलते उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर साधु बाबा पर जानलेवा हमला किया गया था तथा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त आज मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें देते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
सूरज कश्यप पुत्र संतरपाल कश्यप निवासी गली नं०- 11, वीरपुर खुर्द, नेहरूग्राम, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून मूल निवासी – ग्राम तुलसीपुर, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) (उम्र 21 वर्ष)।
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 विकसित पंवार
2- कां0 प्रदीप कुमार
3- कां0 सौरभ चौहान

More Stories
बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरे करें, लापरवाही पर ठेकेदार बदलें: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित
भूमि धोखाधड़ी में लिप्त 01 महिला सहित 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार