कांवड मेला को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों की धरपकड एव उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गये हैं।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन में दिनांक: 28-07-2026 को दून पुलिस द्वारा के बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट के आरती परिसर, नाव घाट, आस्था पथ एवं बस अड्डा ऋषिकेश परिसर की दुकानो, बसों व ट्रॉजिट कैंप, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सघनता से चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लोगों के साथ वार्ता करते हुए उन्हें सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को देने हेतु जागरूक किया गया।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन