दिनांक- 31/10/26 को एसपी ग्रामीण (प्रथम) जया बलोनी की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में माह अक्टूबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विदाई समारोह के दौरान अपने संबोधन में एसपी ग्रामीण देहरादून द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे हमेशा पुलिस परिवार का अभिन्न अंग रहेंगे तथा उन्हें विश्वास दिलाया गया कि भविष्य में भी उनकी हर संभव सहायता के लिए पुलिस परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
विदाई समारोह के दौरान एसपी ग्रामीण द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गई तथा अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
इस दौरान सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सेवाकाल में ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु किए गए प्रयासों से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया गया। एसपी ग्रामीण देहरादून द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को उक्त अनुभवों से सीख लेने तथा अपने कर्तव्य के दौरान उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया गया।
*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों का विवरण -*
1- अजीत सिंह बुटोला, अपर उपनिरीक्षक
2- श्याम सिंह, मुख्य आरक्षी
3- प्रकाश लाल, मुख्य आरक्षी
4- कैलाश चन्द्र, आरक्षी
विदाई समारोह में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

More Stories
श्रीनगर में मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
हरकी पैड़ी पर उतरा हजारों लोगों का हुजूम : संतों से लेकर अफसरों तक ने उठाई झाड़ू, मिश्री मठाधीपति महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव महाराज के अनुयाईयों ने की गंगा सफाई