कोतवाली पटेलनगर*
स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग/ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनाँक 14/08/2026 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस तथा स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही के दौरान पंजाबी कॉलोनी निकट आइएसबीटी में किराये पर रह रही महिला के संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पहचान संबधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई, संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त महिला हमीदा खान पत्नी अकरम खान को आवश्यक पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया, जहाँ उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना असली नाम हमीदा अख्तर पुत्री मो० हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश उम्र 38 वर्ष बताया गया, जिसके फ़ोन से पुलिस को उसकी हमीदा अख्तर के नाम से एक बांग्लादेशी आईडी व एक बांग्लादेशी पासपोर्ट की फ़ोटो प्राप्त हुई। अवैध रूप से भारत मे रहने पर उक्त महिला को हिरासत में लेते हुए उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के विवरण:-*
पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2017 में असम बॉर्डर से भारत आई थी तथा वर्ष 2018 में उसने दिल्ली के रहने वाले अकरम नाम के व्यक्ति से निकाह कर लिया था, तथा डेढ़ वर्ष पूर्व अपने पति के साथ देहरादून आ गयी। देहरादून में उसके पति ने चांचक पुल के पास एक बुटीक खोला था, जिसे वह अपने पति के साथ मिलकर संचालित कर रही थी। देहरादून आने के बाद वह अपने पति के साथ अलग-अलग स्थानों पर किराए पर रही। अवैध रूप से अभियुक्ता के भारत मे रहने में उसकी सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
नाम पता अभियुक्ता:-*
1- हमीदा अख्तर उर्फ हमीदा खान पत्नी मो० अकरम पुत्री मो० हसन निवासी ग्राम नरुर चल्ला, पूर्व भाटरा, डाकघर गुलशन बारा बारा बड्डा, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 38 वर्ष हाल निवासी – पंजाबी कॉलोनी, निकट आइएसबीटी, पटेलनगर
*अभियुक्ता से बरामदगी*
1- 01 बांग्लादेशी आई०डी०
2- 01 बांग्लादेशी पासपोर्ट
– *(हमीदा अख्तर के नाम से फ़ोन से प्राप्त)

More Stories
नरेंद्रनगर कुंजापुरी मेले में हंगामा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी को मंच पर जमकर डांटा, मंत्री बोले – जब बोल ही नहीं सकते तो गाओगे कैसे,,,?
मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
दशहरा पर्व के अवसर पर यातायात /डायवर्ट प्लान