हिमानी गैस सेवा में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिमानी गैस सेवा के प्रबंधक: अनिल रतूड़ी व कर्मचारी, मदन बिष्ट, दिनेश चंद्र रमोला, दिनेश जुयाल व ठेकेदार संजय सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की आजादी के लिए किए गए उनके त्याग एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
हिमानी गैस प्रबंधक: अनिल रतूड़ी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

More Stories
दून पुलिस लौटाई चेहरों पर मुस्कान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुज़ुर्गों से मुलाक़ात कर ली उनकी कुशलक्षेम
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान