August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुज़ुर्गों से मुलाक़ात कर ली उनकी कुशलक्षेम

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 15/08/2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत बुजुर्ग व्यक्तियों के घर जाकर उनसे भेट की गई। भेट के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सभी सीनियर सिटीजन्स को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए उनसे उनकी कुशल क्षेम पूछी गई, साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी हर संभव सहायता के लिए दून पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है। पुलिस द्वारा सीनियर सीटीजन के साथ वार्ता कर उन्हें वर्तमान में बढते साईबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया गया।

सभी बुज़ुर्गों द्वारा एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा शुरू की गई पहल की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों के सिर पर हाथ फेरकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया गया।

About The Author