वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं तथा थानों पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैसिंग हेतु लगाया जाता है।
उक्त क्रम में डालनवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से पूर्व में गुमशुदा/खोये हुए 10 मोबाइल फोन (कीमत करीब 02 लाख 10 हज़ार रुपये) को बरामद किया गया, जिन्हें आज दिनांक 15/08/2026 को कोतवाली डालनवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुज़ुर्गों से मुलाक़ात कर ली उनकी कुशलक्षेम
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया