थानों/देहरादून/डोईवाला:
देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस निकालने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष भट्ट ने ग्राम सोडा सिरौली में ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर की घरेलू गैस वितरण गाड़ी की जांच की। जांच के दौरान वाहन में 26 घरेलू गैस सिलेंडर मिले, जिनमें से 4 सिलेंडरों से करीब 1 किलो से 6.5 किलो तक गैस निकाली गई थी, जबकि 22 सिलेंडर पूरी तरह भरे हुए पाए गए।
स्थानीय लोगों ने भी वितरण कर्मियों द्वारा गैस निकालने की पुष्टि की। मौके से गैस स्थानांतरण में इस्तेमाल किया जा रहा रिफिलर भी बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गैस वितरण वाहन को तत्काल जब्त कर लिया गया।
संबंधित कर्मचारियों जयप्रकाश पुत्र प्रेमशंकर एवं रटनेश पुत्र चंद्रपाल तथा ऑर्डिनेंस गैस सेवा, रायपुर, देहरादून के विरुद्ध थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बरामद सभी 26 गैस सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से निकटवर्ती सहकारी गैस सेवा में जमा करा दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून के.के. अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
जांच दल: क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष भट्ट एवं पूर्ति सहायक विजय।
इधर डोईवाला, रानी पोखरी और छिद्र वाला में इंडेन गैस सिलेंडर में भी घट तोली की शिकायतों में इजाफा होने पर कारवाई की मांग की जा रही हैं।

More Stories
घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
दून पुलिस लौटाई चेहरों पर मुस्कान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुज़ुर्गों से मुलाक़ात कर ली उनकी कुशलक्षेम