नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पागल और आक्रामक कुत्तों का आतंक बना हुआ है।
कुत्तों के हमले में कई राहगीर घायल हो चुके हैं। बाजार और आसपास के इलाकों में लोगों में डर का माहौल है। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर बनी हुई है।
स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, चमोली की ओर से नारायणबगड़ क्षेत्र के विद्यालयों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
आदेश के मुताबिक स्कूलों में भौतिक रूप से कक्षाएं संचालित नहीं होंगी, लेकिन विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। यानी बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा, लेकिन पढ़ाई घर से ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी।
उधर, कुत्तों के आतंक पर वन विभाग ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने नारायणबगड़ बाजार में
अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की। संवेदनशील इलाकों में टीम लगातार कुत्तों की तलाश कर रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में कई कुत्ते अचानक आक्रामक हो गए हैं और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं।
बाजार में आने-जाने वाले लोगों के साथ अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से कुत्तों के आतंक पर जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तीन दिन विद्यालय बंद रखने का फैसला लिया गया है।
हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाई जारी रहेगी। वहीं, अब बड़ा सवाल यह है कि नारायणबगड़ क्षेत्र में अचानक पागल और आक्रामक कुत्तों की संख्या क्यों बढ़ रही है और इस समस्या पर स्थायी रोक कब लगेगी।

More Stories
विकास और संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, सदैव साथ-साथ चल सकते हैं: उपराष्ट्रपति
प्रदेश राजनीति में भाजपा ने किया रिकॉर्ड कायम, सभी 11 नगर निगमों में कमल लहराया
आज फिर अंकिता हत्याकांड के सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज