August 25, 2026

हिस्ट्री शीटर अभियुक्त शहबाज को दून पुलिस ने जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के थानों मे फरार/वारण्टी/ नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत वर्ष 2023 में थाना क्लेमेनटाउन क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड मे वादी मोहतसीम की तहरीर पर थाना क्लेमेंट टाउन में पंजीकृत मु0अ0सं0 71/2023, धारा 302 भादवि से संबंधित अभियुक्त शहबाज को गिरफ्तार किया गया था।

अभियुक्त को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा वर्ष 2025, अप्रैल में शर्तों पर जमानत पर रिहा किया गया था, अभियुक्त द्वारा जमानत के पश्चात जनपद सहारनपुर में निवासरत वादी व गवाहो को धमकी देने, धोखाधड़ी से जमीन बेचने आदि अपराध कारित किए गए, जिस संबंध में थाना नागल जनपद सहारनपुर मे अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत है तथा थाना नागल द्वारा अभियुक्त को वर्ष 2025 अगस्त में श्रीमान अपर जिला मजिस्ट्रेट जनपद सहारनपुर महोदय के आदेश अनुसार 06 माह हेतु जिला बदर किया गया।

जमानत पर होने के उपरांत भी अभियुक्त के लगातार आपराधिक कृत्यों में संलिप्त होने के दृष्टिगत माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा सुनवाही के दौरान अभियुक्त शहबाज की जमानत निरस्त कर अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में सरेंडर करने हेतु आदेशित किया गया था। किंतु अभियुक्त माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर लगातार फरार चल रहा था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सभी संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए लगातार सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के दौरान मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा सहारनपुर पहुंचकर दबिश देकर अभियुक्त शाहबाज पुत्र शहजाद को दिनांक 23.08.2026 को गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

 

*शहबाज पुत्र शहजाद निवासी चहलौली, थाना नागल, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष*

 

*पुलिस टीम*

*1*.अ0उ0नि0 मनोज कुमार

*2*.हे0का0 भूपेंद्र कुमार

*3*.हे0का0 राजीव कुमार

About The Author