August 28, 2026

नेपाल में भीषण आपदा के दृष्टिगत SDRF, उत्तराखंड हाई अलर्ट पर

नेपाल में हुई भारी वर्षा एवं भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीमावर्ती जनपद चम्पावत में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावित परिस्थितियों के दृष्टिगत सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों के क्रम में SDRF की टनकपुर पोस्ट को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है

SDRF टीम टनकपुर द्वारा शारदा नदी के संवेदनशील तटीय क्षेत्रों, शारदा घाट, शारदा बैराज एवं आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी एवं गश्त की जा रही है। टीम द्वारा नदी के जलस्तर एवं संभावित खतरे पर लगातार नजर रखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

SDRF टीम द्वारा शारदा घाट एवं निचले क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय निवासियों, यात्रियों एवं मछुआरों को नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि के प्रति जागरूक किया गया। टीम द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी स्थिति में नदी के तेज बहाव एवं तटीय क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

SDRF टीम आवश्यक जीवनरक्षक एवं

 

रेस्क्यू उपकरणों के साथ 24 घंट े पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

 

जिला प्रशासन द्वारा भी सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शारदा नदी के जलस्तर एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

 

SDRF द्वारा आमजन से अपील की गई ह ै कि उफनती नदियों, शारदा घाट, बैराज एवं नदी के तटीय क्षेत्रों के समीप न जाएं। बच्चों एवं पशुओं को भी नदी तटों से रखें। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते त्वरित सहायता एवं रेस्क्य कार्रवाई की जा सके।

About The Author