August 28, 2026

टनकपुर में SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी से अज्ञात शव किया बरामद

आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को थाना टनकपुर से सूचना प्राप्त हुई कि टनकपुर बैराज के निकट नदी में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम, पोस्ट टनकपुर के SI दीपक चंद्र जोशी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर टीम द्वारा नदी में सर्च एवं रिकवरी अभियान चलाया गया।

SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नदी से अज्ञात शव को बरामद कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु कोतवाली टनकपुर के सुपुर्द किया।

About The Author