October 7, 2026

नशे से होने वाले दुष्प्रभावो तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र मे ं आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों तथा उसस े बचाव के उपाय के संबंध मे ं जागरूक किये जान े हेत ु जागरूकता अभियान चलाय े जान े के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम मे ं आज दिनांक: 04.10.26 को कोतवाली नगर देहरादून मे ं पुलिस द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा समाज को नशामुक्त बनान े के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा थान े मे ं उपस्थित आमजन को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के संबंध मे ं जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचान े के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभान े तथा नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देन े हेतु प्रेरित किया गया।

 

पुलिस द्वारा आमजन को विश्वास दिलाया गया कि नशे के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

About The Author