वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते ৯ आपराधिक गतिविधियो ं में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन मे ं जनपद के सभी थाना क्षेत्रों मे ं दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियो ं में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक- 03-04/10/2026 की रात्रि में एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा रात्रि में 1809 वाहनों को चैक करते हुए 1900 से अधिक व्यक्तियों से मौके पर पूछताछ करते हुए 35 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिसे आवश्यक पूछताछ करते हुए उनके सत्यापन की कार्रवाई कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 वाहन चालकों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 30 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान कर 16000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया तथा 65 वाहन चालकों के मां0 न्यायालय के चालान कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 वाहनों को सीज किया गया।

More Stories
अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 महिला नशा तस्कर आयी दून पुलिस की गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान
हरिद्वार के विभिन्न दलों के 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की