एसएसपी दून के नेतृत्व में तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*अलग-अलग क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से 04 लाख रुपये से अधिक मूल्य कुल 13.43 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुका है जेल, अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत हैं कई अभियोग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
निर्देशो के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार नशा तस्करो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-
*01: थाना सहसपुर*
सहसपुर पुलिस द्वारा दिनांक – 10/10/2026 को चैकिंग के दौरान निकट काली मंदिर केदारवाला से 01 अभियुक्त आदर्श पुत्र स्व0 जयपाल को लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य की 7.85 ग्राम अवैध स्मैक व 9870/- रूपए के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 262/26 धारा 8/21 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
आदर्श पुत्र स्व0 जयपाल निवासी केदारावाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- 7.85 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित कीमत ढाई लाख रूपए)*
2- 9870/- रूपए नगद
*02 : कोतवाली विकास नगर :*
दिनांक 10/10/2026 को कोतवाली विकास नगर पर गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान देहरादून पोंटा राजमार्ग से कुंजा जाने वाले प्रा0 विद्यालय के पास से 01 अभियुक्त इश्तकार पुत्र स्व0 अल्ताफ को 5.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-312/2026 धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक प्रकरणों में जेल जाना प्रकाश में आया है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
01- इश्तकार पुत्र स्व0 अल्ताफ निवासी कुंजा ग्रान्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी*
01- 5.58 ग्राम अवैध स्मैक
*(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रुपये)*
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त**
01-मु0अ0सं0- 399/2018 धारा -60 आबकारी अधि0 कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ।
02-मु0अ0स0- 39/2020 धारा -429 भादवि व धारा 3/5/11 गौ वंश अधि0 कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
03-मु0अ0सं0- 312/2026 धारा -8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।

More Stories
हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार, मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण
दून मेडिकल कॉलेज/अस्पताल में चापड़ लेकर घुसे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मलिन बस्तियों के साथ साथ पॉश कॉलोनियों, हॉस्टल/पीजी/होम स्टे में रहने वाले लगभग डेढ़ हजार बाहरी व्यक्तियों/छात्रों का किया सत्यापन