May 11, 2026

कैम्टी क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर रोक की मांग

खबर सागर

कैम्टी क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर रोक

की मांग

जिला प्राधिकरण नई टिहरी द्वारा पर्यटक स्थल के कैम्टी व धनोल्टी क्षेत्र में प्राधिकरण की कार्यवाह को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है। जिस पर एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भेंट कर कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की।

क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल राजेश नौटियाल उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड ओबीसी मोर्चा कि नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिला। जिसमें उत्तराखंड सरकार द्वारा पर्वतीय क्षेत्र में प्राधिकरण की कार्यवाही पर प्रतिबंध व स्थगित की गई है। लेकिन जिला प्राधिकरण टिहरी द्वारा पर्यटक स्थल कैम्टी, धार गांव, सिया गांव एवं धनोल्टी क्षेत्र में ताबड़तोड़ सीज (सीलिंग) आदि की कार्यवाही की जा रही है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है।

क्षेत्रीय जनता का कहना है कि छोटे छोटे रोजगार हेतु छोटे दाबें व रेस्टोरेंट बनाए गए हैं जिससे स्थानीय लोग अपने आजीविका चला रहे है। लेकिन जिला प्राधिकरण द्वारा कि जा रही कार्यवाही से रोज-रोज जी का संकट हो गया है।

जिस पर एक क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर इस पर रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।

इस मौके पर भाजपा के युवा नेता राजेश नौटियाल, महिपाल सिंह सजवाण, प्रेम सिंह रावत, किशन सिंह पंवार, खजान सिंह सजवाण शूरवीर सिंह आदि शामिल रहे ।

About The Author