नन्ही मुस्कान और खाकी का सम्मान*
*जब एसएसपी देहरादून से मिलने पहुँची उनकी एक नन्ही प्रशंसक*
*एसएसपी ऑफिस पहुँची नन्ही मेहमान ने दून पुलिस कप्तान को फूलों के साथ दिया सुरक्षा के प्रति आभार*
पुलिस कार्यालय देहरादून में अपनी समस्याओ को लेकर आने वाले फरियादियों के बीच एक नन्ही और प्यारी सी बच्ची अपने नन्हे हाथों में रंग-बिरंगे फूलों का एक पुष्पगुच्छ थामे एसएसपी देहरादून से मिलने के लिये पहुंची, जिसके द्वारा एसएसपी देहरादून से मुलाकात के दौरान अपनी प्यारी से मुस्कान के साथ अपने साथ लाये फुलो के गुलदस्ते को उन्हें भेंट किया।
छोटी सी उम्र में कप्तान अंकल से मिलने आने का कारण पूछने पर उक्त बच्ची द्वारा मासूमियत से जवाब दिया कि चाहे दिन हो या रात पुलिस वाले अंकल हमेशा सडक पर खडे होकर हमारी रक्षा करते है, बच्ची की बातों के दौरान उसकी आँखों में पुलिस की वर्दी के प्रति डर न होकर एक सम्मान और आकर्षण था। बच्ची की मासूमियत भरी मुस्कान व पुलिस पर जताए भरोसे पर एसएसपी देहरादून द्वारा बच्ची के सिर पर हाथ रखकर उसे जीवन में खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया गया।
यह छोटी सी मुलाकात केवल एक शिष्टाचार नहीं थी, बल्कि खाकी के प्रति उस मासूम चेहरे पर भरोसे का प्रतीक थी।

More Stories
सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शासकीय कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
एचएनबीयूएमयू एवं आईआईपीएच-दिल्ली के बीच पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट में एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के संचालन हेतु एमओयू हस्ताक्षरित