उत्तराखंड के उत्तराकाशी में मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मंगलवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की इस भीषण घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग की चपेट मे ं आन े से दर्जनो ं घरों के जलने की सूचना है। सूचना के बाद मोरी से पुलिस, फायर व राजस्व विभाग की टीम े ं मौके के रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार मोरी तहसील मुख्यालय से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हरकीदून घाटी के पवाणी गांव मे ं मंगलवार शाम करीब साढ ़ े चार बज े अचानक एक घर में आग लग गई।
लोगों को लाखों रुपए का नुकसान
ग्रामीण कुछ समझ पाते इसस े पूर्व आग विकॉल हो गई और आस-पास स्थित अन्य भवनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसस े पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। आग से घरों में रखा खान े का सामनान, बर्तन, गैस सिलेंडर, कपड़े, नगदी सहित अन्य चीजो ं के जलने की सूचना है। इसस े प्रभावित परिवारों के लाखों रूपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामन े रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। वही ं दूसरी ओर इस भीषण अग्निकांड के बाद गांव मे ं दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आग से 30 से अधिक परिवारों को नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व, फायर सहित एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई। बताया कि पवाणी गांव तक पहुंचन े के लिए रेस्कयू टीम को करीब दो घंट े से अधिक का समय लगेगा। टीम के मौके पर पहुंचन े के बाद ही आग से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने का इंतजार है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाना बाकी है।

More Stories
मथुरा-वृंदावन से लौट रहे स्कूली बच्चों की बस हादस े का शिकार, चार की मौत
राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थ
देहरादून से हरिद्वार होते हुए धनौरी पहुंचेगी यात्रा