हरिद्वार में अस्थायी दुकानों में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात अस्थायी दुकानों (खोखों) में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग इतनी तेज थी कि लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक करीब चार दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान, नकदी और अन्य सामग्री जल गई, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाना शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से स्पष्ट कारणों की जांच की जा रही है। एफएसओ बीरबल सिंह का कहना है कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

More Stories
हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग
एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह