October 22, 2026

सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद आरोपी पर मुकदमा

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय मे ं महिला अधिकारी से अभद्रता और छेड़छाड ़ का सनसनीखेज मामला सामन े आया है। आरोपी उपनल कर्मचारी की सचिवालय परिसर में पिटाई के बाद अब शहर कोतवाली मे ं मुकदमा दर्ज हो गया है।

मामला आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक सहकारिता विभाग में सचिव कार्यालय से संबद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी *पंकज सिंह* पिछले कई दिनों से एक महिला अनुभाग अधिकारी को परेशान कर रहा था।

महिला अधिकारी ने सचिवालय प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले फेसबुक के जरिए संपर्क करने की कोशिश की। परेशान होकर उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर पर लगातार कॉल करना शुरू कर दिया। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा।

 

शिकायत में आरोप है कि 16 अक्टूबर को आरोपी नशे की हालत में महिला अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा। वहां उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और घूरकर देख लेने की धमकी दी। विरोध करने पर सहकर्मियों से भी बदतमीजी की

।महिला अधिकारी ने बताया कि वह दोपहिया वाहन से सचिवालय आती-जाती हैं और लगातार पीछा किए जाने से उनकी सुरक्षा को खतरा है।

 

एटीएम चौक पर पिटाई, फिर अफरा-तफरी

 

इसी मामले को लेकर बुधवार को सचिवालय के एटीएम चौक पर हंगामा हो गया। सचिवालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

About The Author