देहरादून
महामहिम राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित 3 नवंबर 2025 को देहरादून आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रपति के वीवीआईपी भ्रमण मार्ग से जुड़े क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूलों में उस दिन एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।खास बात यह भी है की चौबीस घंटे में यह। तीसरी सूची जारी हुई जिससे। परिजनों की फजीहत। बढ़ गई है
मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति के सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन को देखते हुए जिन मार्गों का प्रयोग वीवीआईपी कार्यक्रम हेतु किया जा रहा है, उनके आस-पास स्थित विद्यालयों में ट्रैफिक एवं सुरक्षा कारणों से शिक्षण कार्य नहीं होगा।
आदेश में कुल 29 विद्यालयों की सूची जारी की गई है जिनमें 3 नवंबर को अवकाश रहेगा। इनमें प्रमुख स्कूल हैं —
ग्रेम एकेडमी कैंट रोड, समरविल स्कूल नेहरू कॉलोनी, स्कॉलर होम राजपुर रोड, ब्राइटलैंड स्कूल कैनाल रोड, मॉन्टफोर्ट स्कूल, सेंट जोसेफ एकेडमी, पाइन हॉल स्कूल, कन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, एशियन स्कूल, सेंट थॉमस कॉलेज आदि।
आदेश के अनुसार, जिले के अन्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य सामान्य रूप से चलता रहेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आदेश की प्रति भेजी गई है, ताकि सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा सके।

More Stories
केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि
ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी-मुख्य सचिव, जल्द शुरू हो उपकरण लगाए जाने का कार्य
आयुक्त गढ़वाल द्वारा की गई श्री केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश